Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए ?

How to Earn money through affiliate marketing


Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए? / (Work From Home)
Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए




  • What is Affiliate Marketing?
  • Affiliate Marketing career option|
  • Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए ?
  • कितने प्लेटफार्म पर अफ़िलिएट कर सकते हैं ?


Details in Hindi...

  • एफिलिएट मार्केटिंग क्या है?:-

अफ़िलिएट मार्केटिंग एक डिजिटल मार्केटिंग प्रक्रिया है, एफिलिएट मार्केटिंग एक ऑनलाइन मार्केटिंग प्रक्रिया है| एफिलिएट मार्केटिंग एक ऐसा ऑनलाइन मार्केटिंग प्रक्रिया है जिसमें एक कंपनी या ब्रांड दूसरे वेबसाइट्स और दूसरे वेबसाइट से कोलैबोरेशन करता है, और उन्हें अपने प्रोडक्ट या सर्विस के प्रमोशन के लिए कमीशन ऑफर करता है, 

                                         एफिलिएट मार्केटिंग जो व्यक्ति करता है उसको कंपनी प्रोडक्ट का 10% से 12% तक रिवेन्यू शेयर करता है| अलग-अलग कंपनी अलग-अलग प्रोडक्ट पर अलग-अलग परसेंट रिवेन्यू शेयर करता है| एफिलिएट मार्केटिंग में कंपनी अपने अफ़िलिएट पार्टनर्स को एक लिंक प्रोवाइड करता है जिससे एफिलिएट पार्टनर अपने वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के थ्रू शेयर करते हैं जो कोई यूजर उस लिंक से कंपनी की वेबसाइट तक पहुंचता है और कुछ खरीदारी करता है तो अफ़िलिएट पार्टनर को कमीशन मिलता है|

                            एफिलिएट मार्केटिंग का एक फायदा यह है कि कंपनी को अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करने के लिए किसी स्पेसिफिक मार्केटिंग की जरूरत नहीं होती है एक पार्टनर के थ्रू ऑर्गेनिक ट्रॉपिक जनरेट होता है जो कि बहुत ही कॉस्ट इफेक्टिव होता है जो बहुत कम कीमत में मार्केटिंग होता है|


  • Affiliate Marketing career option:-

                                                                      अगर आपको एफिलिएट मार्केटिंग का ज्ञान आ गया एफिलिएट मार्केटिंग में अपने महारत हासिल कर लिया, तो आप अपना करियर एफिलिएट मार्केटिंग में दे सकते हो| यदि आप एफिलिएट मार्केटिंग के थ्रू प्रोडक्ट बेचना सीख गए तो आप अपना करियर एफिलिएट मार्केटिंग में दे सकते हो|
                                                         एफिलिएट मार्केटिंग का भविष्य बहुत बड़ा है,एफिलिएट मार्केटिंग का उपयोग बहुत सारी कंपनियां अपने Product का प्रचार करने के लिए कर रही है क्योंकि इसे कहीं से भी इंटरनेट कनेक्शन के साथ किया जा सकता है| यह उन लोगों के लिए करियर है जो घर से काम करना पसंद करते हैं। अफ़िलिएट मार्केटिंग एक लाभदायक करियर हो सकता है, क्योंकि अफ़िलिएट मार्केटर कम्पनी को रेफर करने वाली बिक्री पर कमीशन कमा सकते हैं।

  • Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए?:-

एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा आप बहुत अच्छी इनकम पैदा कर सकते हैं, और आंकड़ों की मानी जाए तो एक साधारण एफिलिएट मार्केटर महीने का 2,00,000 से ₹3,00,000 कमाता है। एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा आप न केवल किसी एक कंपनी बल्कि बहुत सारी कंपनियों के प्रोडक्ट भी बेच सकते हैं। आप जो अपने एफिलिएट के थ्रू प्रोडक्ट बेचते हो उसी से आप कमीशन कमा सकते हो|

  • कितने प्लेटफार्म पर अफ़िलिएट कर सकते हैं?:-

अधिक ट्रैफ़िक अपनी लिंक पर लाने के लिए आपको बहुत सारे प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना चाहिए, तभी आप बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हो| एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए बहुत सारे प्लेटफार्म अवेलेबल है परंतु यहां पर कुछ फेमस प्लेटफार्म बताए गए हैं|

Youtube :- यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा सेकंड लार्जेस्ट सर्च इंजन है यहां पर बहुत सारा ट्रैफिक है,
यूट्यूब में आप किसी प्रोडक्ट के वीडियो बनाकर डिस्क्रिप्शन में एफिलिएट लिंक देके अपना ट्रॉपिक बढ़ा सकते हो यहां से बहुत खरीदारी होगी, तो आपको कमीशन भी बहुत मिलेगा|

facebook :- फेसबुक पर आप ग्रुप बनाकर बहुत सारा ट्रैफिक जनरेट कर सकते हो और वहां से जितना भी खरीदारी होगी उसी का कमीशन आपको मिलेगा| फेसबुक बहुत बड़ा माध्यम है ट्रैफिक जनरेट करने के लिए |

Instagram :- इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग टाइम पास करते हैं, आप इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी लगाकर वहां पर एफिलिएट लिंक दे सकते हो वहां से भी ट्रैफिक जनरेट होता है और वहां से जितना भी खरीदारी होगी उसी का कमीशन आपको मिलेगा|

Website :- आप अपने खुद के वेबसाइट पर प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक दे सकते हो वहां से भी बहुत खरीदारी होती है और आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हो |

Whatsapp :- आप व्हाट्सएप का यूज़ तो टाइम पास के लिए करते ही हो, पर क्या आपने कभी सोचा व्हाट्सएप का उपयोग बिजनेस के लिए भी किया जा सकता है, आपके व्हाट्सएप में जो ग्रुप बनाया है उसी ग्रुप में आप अपना प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक शेयर कर सकते हो और वहां से जितना खरीदारी होगी उतना आप कमीशन कमा सकते हो

Whatsapp business :- नाम से ही पता चलता है, कि यह एप्लीकेशन बिजनेस करने के लिए ही बनाया गया है, यहां पर आप एक ग्रुप में बहुत सारे लोगों को ऐड कर सकते हो यहां पर आपका बहुत सारा ट्रैफिक बिजनेस वाला ही रहेगा यहां पर आप की जितनी खरीदारी होगी आप उतना कमीशन कमा सकते हो |

सारांश...

                        इस लेख में हमने देखा है कि एफिलिएट मार्केटिंग क्या होती है, एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाए और एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए कितने प्लेटफॉर्म अवेलेबल है, तो कैसा लगा हमारा लेख कमेंट में जरूर बताना| यदि आपको हमारा लेख पसंद आया तो इस लेख को शेयर करें।


Hamare Saath Whatsapp Group me join
Hone ke liye niche diye gaye
Button ko click
kare

इस पोस्ट को यहा 👇👇👇 पर शेयर करे !